CM दतिया के परासरी आज करेंगे टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ
दतिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून सोमवार को दतिया जिले के ग्राम परासरी से कोरोना टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने परासरी पहुँच कर प्रदेश स्तरीय टीकाकरण महाअभियान के शुभारंभ की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान 21 जून को दतिया से प्रदेश स्तरीय टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 जून को टीकाकरण महाअभियान के तहत् टीकाकरण केन्द्रों पर पहुँचकर कोरोना से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवायें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर भाण्ड़ेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व जन-प्रतिनिधि उपिस्थत थे।
