पूणार्हुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री यज्ञ

रायपुर
गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा  संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर कल से शुरू हुआ 24 घंटे का गायत्री यज्ञ आज पूणार्हुति के साथ संपन्न हो गया।

रायपुर जिला समन्वयक लच्छुराम निषाद ने बताया कि रायपुर जिला के सभी शक्ति पीठ प्रज्ञा पीठ एवं प्रज्ञा मंडलों में गायत्री जयंती के अवसर पर 19 जून की प्रात: से 24 घंटे का गायत्री मंत्र के अखंड जप का कार्यक्रम रखा गया , जो 20 जून को  गायत्री यज्ञ की पूणार्हुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 20 जून को यज्ञ के पूर्व विभिन्न प्रकार के संस्कार भी नि:शुल्क संपन्न कराए गए। जिसमें प्रमुख रुप से गायत्री मंत्र की दीक्षा, मुंडन, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित (उपनयन), विद्यारंभ, पुंसवन, संस्कार सम्पन्न हुआ। गायत्री यज्ञ के उपरांत गायत्री परिजनों के द्वारा अलग अलग स्थानों में वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *