सिनेमाघरों में ही आएगी जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’

जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' के सभी शूटिंग शेड्यूल पूरे हो गए हैं। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, "सत्यमेव जयते 2…जिसमें जॉन अब्राहम पहली बार डबल रोल कर रहे हैं, पहले 2021 की ईद पर रिलीज होने वाली थी। फिल्मिंग कम्प्लीट हो गई है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्रोग्रेस में है। सिनेमाघर खुलने के बाद थिएट्रिकल रिलीज होगी।" मिलाप झावेरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिव्या खोसला कुमार और अमायरा दस्तूर की भी अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *