जनता कर्फ्यू : राजधानी में बाजार से लेकर पार्क तक सब रहे बंद

भोपाल
राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप काफी हद तक कम होने के बाद भोपाल में अनलॉक तो हो गया है, लेकिन रविवार को जनता कर्फ्यू जारी है। शनिवार रात 10 बजे से यह कर्फ्यू शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर के सभी बाजार, दुकानें, पर्यटक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट सब बंद रखे गए हैं। प्रशासन के आदेश पर सुबह 9 बजे तक दूध की दुकानें, अखबार बांटने, सब्जियों को छूट दी गई है। वहीं, मेडिकल स्टोर सहित स्वास्थ्य सेवाओं, वैक्सीनेशन कामकाज सहित अन्य अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आवागमन के लिए को इस कर्फ्यू में छूट दी गई है।

जनता कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में करीब 100 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पुलिस मुश्तैद रही और आवागमन करने वालों से पूछताछ करती रही। गौरतलब है कि एक जून के अनलॉक के बाद आठ जून से कपड़ा और 16 जून से होटल व रेस्टारेंट सहित अन्य बाजार खोले गए थे। खास बात यह है कि वैक्सीनेशन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों सहित प्रेरकों को भी आने-जाने की छूट रहेगी।

भोपाल में 21 जून को शुरू हो रहे टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन यानी 22 जून को शहर के कुछ रेस्तरां में आपको कोई भी व्यंजन आॅर्डर करने पर बिल में 10 से 15 फीसदी की छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको टीका लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दरअसल, जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए रेस्तरां संचालकों ने इस पर सहमति दी है। जिला प्रशासन के अनुसार सागर गैरे के सभी आठ आउटलेट्स, विष्णु फास्ट फूड के सभी आउटलेट्स, बापू की कुटिया के सभी आउटलेट्स, मनोहर डेयरी के सभी आउटलेट्स, नूरे सबा होटल, जहांनुमा पैलेस, जहांनुमा रिट्रीट, सयाजी होटल, राजहंस होटल, वृंदावन ढाबा, रंजीत होटल, हकीम रेस्टोरेंट के सभी आउटलेट्स, जम जम रेस्टोरेंट्स, अलबेक रेस्टोरेंट, इंडियन कॉफी हाउस के सभी आउटलेट्स, मिलन रेस्टोरेंट, आमेर हट, आमेर ग्रीन होटल आदि शहर में कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *