मोहल्ले की युवती को अपने घर उठा ले गए  दो सगे भाई, किया गैंगरेप

 बुलंदशहर 
बुलंदशहर में युवती से गैंगरेप और नाबालिग से रेप के मामले में प्रकाश में आए हैं। इनमें नगर कोतवाली क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक युवती से गैंगरेप किया जबकि थाना नरेसना के गांव में एक वहशी ने 11 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। नरसेना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गैंगरेप प्रकरण में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती 20 मई को रात लगभग 8 बजे वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी दो सगे भाइयों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जबरन उसे पास के मकान में खींचकर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में एसएसपी के यहां गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नगर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। फिलहाल दोनों अपने घर से फरार है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *