प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए संभागीय प्रभारी बनाए, जिला प्रभारी भी बनेंगे

भोपाल
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 24 जून को होने वाली वर्चुअल बैठक को लेकर संगठन ने संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। संगठन ने संभागीय स्तर पर आईटी और सोशल मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। वहीं जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रभारी की नियुक्ति कर प्रदेश संगठन को सूचना देंगे।  

प्रदेश संगठन द्वारा जिला अध्यक्षों को दिए निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले में रहने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचना देने के साथ जिला स्तर पर होने वाली बैठक की पूरी व्यवस्था तय कर इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। सभी जिलों में जिला प्रभारी और व्यवस्था समिति बनाने का काम भी किया जाएगा। ये सीधे प्रदेश संगठन कार्यालय से जुडेÞ रहेंगे। कार्यसमिति की बैठक के दौरान दिन भर चलने वाले सत्र में जहां भी बैठक स्थल तय होगा वहां पचास इंच का टीवी लगाना जरूरी होगा ताकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संवाद के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए यह बैठकें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *