दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल साइबर स्टॉकर, फेक आईडी बनाकर करता था ये काम
नई दिल्ली
दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने सीरियल साइबर स्टाकर पकड़ा है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता था। पेशे से जिम ट्रेनर विकास कुमार फेसबुक पर तीन फर्जी आईडी बनाकर तीन हजार से ज्यादा लड़कियों का पीछा कर रहा था। जिसमें से सौ से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है।
पुलिस ने आरोपी के सभी अकाउंट जब्त कर लिए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। दक्षिण पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सागरपुर थाने में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसे शीतल ठाकुर नाम के फेसबुक आइडी से बार-बार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं। कई बार मना किया गया, लेकिन आरोपी पर इसका असर नहीं हो रहा है।
