12वीं के रिजल्ट में नहीं होगी कोई गड़बड़ी, बोर्ड ने तैयार किया स्पेशल सॉफ्टवेयर, 21 जून से एक्टिव हो जाएगा पोर्टल
मुजफ्फरपुर
सीबीएसई 10वीं करने वाले बच्चों के अंक बोर्ड ही अपलोड करेगा। बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए यह तैयारी की है। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। 10वीं बोर्ड, 11वीं और 12वीं के अंक की गणना इसके माध्यम से ही की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को अन्य बोर्ड से 10वीं करने वाले बच्चों के अंक तैयार रखने का निर्देश दिया है।
21 जून से इसकी मदद से काम शुरू हो जाएगा। डीएवी स्कूल के प्राचार्य एमके झा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल के सचिव सुमन कुमार, सीबीएसई स्कूल सगंठन के सतीश कुमार झा, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की मूल्यांकन योजना के तहत बच्चों के अंक गणना में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी जानकारी सीबीएसई की ओर से सभी स्कूल को दी गई है।
