बिहार के प्रारंभिक स्कूलों के 1.68 करोड़ बच्चों को मिलेगा एमडीएम का अनाज

 पटना 
 राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों की कक्षा एक से आठ तक में नामांकित 1.68 करोड़ बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना का अनाज मिलेगा। अगले दो-तीन दिनों में स्कूलों के हेडमास्टर अनाज का वितरण आरंभ करेंगे तथा तय मानत के अनुरूप प्रथम त्रैमास अर्थात अप्रैल, मई और जून के मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न हर बच्चे के अभिभावक प्राप्त करेंगे। इस दौरान बच्चे स्कूल नहीं आएंगे और उनके अभिभावक भी मास्क लगाकर आएंगे तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनाज प्राप्त करेंगे।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारें तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 21 जून से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया है कि इसको लेकर सभी संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर/प्रभारी हेडमास्टर स्कूल में उपस्थित होकर कक्षा एक से आठ में नामांकित छात्रों के अभिभावकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *