अखिलेश यादव बहन की शादी में पहुंचे सैफई, पूरा मुलायम परिवार हुआ एकजुट 

 सैफई 
परिवार की बेटी की शादी में मुलायम का कुनबा एकजुट दिखा। शादी के एक दिन पहले सैफई में आयोजित भोज में शिवपाल समेत परिवार के लोगों ने मेहमानों का स्वागत किया। हालांकि कोविड नियमों के चलते कम लोगों को ही दावत में बुलाया गया था। रविवार को होने वाली शादी के चलते कुनबे के सभी आवासों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरा सैफई इस समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग है। 

मुलायम सिंह की नातिन एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली की शादी रविवार को जसराना, फिरोजाबाद के जवाहर सिंह यादव के बेटे अश्वनी यादव से हो रही है। अश्वनी चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए दो दिन शादी की दावत रखी गई। पहले दिन शनिवार को दावत में आसपास गांवों व कुछ खास लोगों को बुलाया गया। समारोह स्थल पर आने वालों की अगवानी करने में सबसे आगे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रहे। उनके अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के दामाद व दुल्हन के भाई तेज प्रताप यादव, निवर्तमान जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, आर्यन यादव आने वाले लोगों की अगवानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *