गरीबो के मुह का निवाला खा रहे शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता

छतरपुर
केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब जनता के लिए  5 महीने राशन मुफ्त में दे रही है  लेकिन लवकुशनगर अनुविभाग में उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता जनता को कम अनाज दे रहे है और बाजार में ज्यादा भेज रहे है तभी तो पांच महीने का राशन उठाकर तीन महीने का बांट रहे है और दो महीने का बाजार भेज रहे है सेवा सहकारी समिति सीजई  अंर्तर्गत शासकीय उचित मूल्य  की  गुधौरा दुकान से  जनता को अनाज कम मिल रहा है  और बाजार में ज्यादा जा रहा है.

 गुधौरा अंतर्गत ग्राम नगरौली गांव के ग्रमीण सेवा सहकारी समिति मुडेरी की उचित मूल्य की दुकान गुधौरा के नगरौली गांव पवन ने बताया उसके पिता देवीदीन के नाम पर्ची बनी है तीन महीने का राशन मिला है धीरेन्द्र अहिरवार ने बताया कि उसके परिवार के मुखिया नाम राशन की पर्ची बनी है हमे दो माह  और पिछले महीने एक माह राशन दिया है इसी तरह  गोरे लाल अहिरवार ने बताया कि तीन महीने का राशन हमे भी मिला है । अब ये देखना है  प्रशासन इन गरीबो के मुंह  निवाला खाने वाले इन विक्रेताओं के खिलाफ जांच कर क्या कार्यवाही करता है मामले की जानकारी देने के लिए कनिष्ठ आपूर्ति गिभाग के निरीक्षक सचिन श्रीवास्तव से  मोबाईल के माध्यम से सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *