होम डिस्ट्रिक्ट कॉलेज जमा नहीं कर रहे स्टूडेंट्स की कॉपियां
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने यूजी अंतिम वर्ष के ओपन बुक परीक्षा में शामिल होने वाले एक लाख विद्यार्थियों की कॉपियां जमा कराना शुरू कर दिया है। भोपाल में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने गृह जिले से कापियां लिख रहे हैं। बीयू के आदेश के मुताबिक वे अपनी जिलों के कॉलेजों में कापियां जमा कर सकते हैं, जिन्हें प्राचार्य लेने से इंकार कर रहे हैं। इससे विद्यार्थी परेशान होना शुरू हो गए हैं। वे कापियां लेकर भोपाल आना शुरू हो गये हैं। हालांकि कापियों को जमा करने का कार्यक्रम बीयू ने बदल दिया है। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीकॉम आॅनर्स के विद्यार्थियों की कापियों को जमा करने का कार्यक्रम बदल दिया है।
अब बीए की कापी आज और जमा होंगी, बीबीए, बीकाम और बीकाम आनर्स 21 और 22 जून तक, बीएससी होमसाइंस, बीसीए और बीएससी 23 और 24 जून तक जमा होंगी। बाहरी विद्यार्थी डाक के माध्यम से 23 मार्च तक बीयू कापियां भेज सकते हैं। बीयू ने कापियां जमा करने आठ जिलों में 357 कालेजों को केंद्र बनाया है।
