41 क्विंटल महुआ लाहन और 1200 लीटर शराब जब्त

भोपाल
राजधानी के बैरसिया इलाके में आज सुबह सोनकच्छ टपरा, तरावली जोड़, बैरसिया पठार में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त तौर पर बड़ी छापामार कार्रवाई की। इसमें टीम ने जमीन में गढ़े ड्रमों, कुप्पों, टंकियों, चलती बड़ी भट्टियों के कन्टेनर से हाथभट्टी मदिरा का जखीरा और भारी मात्रा में लाहन बरामद किया गया।

आबकारी कंट्रोलर सजेंद्र मोरी ने बताया कि सूचना के बाद आज तड़के पांच बजे सोनकच्छ टपरा, तरावली जोड़, बैरसिया पठार इलाकों में छापामार कार्रवाई की गई। यहां पर जंगलों, नालों के किनारे, खेतों पर अवैध तरीके से बन रही शराब को नष्ट कराया गया। यहां पर टीम को करीब 41 हजार किलो महुआ लाहन और करीब 1200 लीटर हाथ भट्टी शराब बरादम की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *