यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग का ट्रायल शुरू

ग्रेटर नोएडा।  
 यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग (Fastag) का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। देशभर में फास्टैग का काम देख रही कंपनी के सर्वर से यमुना एक्सप्रेस-वे का सॉफ्टवेयर लिंक न होने और डेटा अपलोड न हो पाने से समय लग रहा है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी तक फास्टैग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। इसके चलते टोल पार करने में वाहन चालकों को समय लगता है, लेकिन अब यह समस्या दूर होने वाली है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
 
सरकार ने 2018 में जारी किए थे 48 लाख रुपये, आज तक नहीं हुआ ये काम
अब एक्सप्रेस-वे का प्रबंधन करने वाली कंपनी ने फास्टैग लागू करने के लिए काम शुरू कर दिया है। आईडीबीआई बैंक इसके लिए फंडिंग को तैयार हो गया। उपकरण भी लग गए हैं। निजी हाईवे होने के कारण यहां की टोल दरें अलग हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्वर को राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग का काम देख रही इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सर्वर से लिंक करते हुए डेटा अपलोड करना है। इसमें समय अधिक लगने से फास्टैग को शुरू करने में दिक्कत आ रही है। यह काम पूरा होते ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग शुरू हो जाएगा।
 
अधिकारियों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा, मथुरा व जेवर तीनों टोल पर जेपी कंपनी के खुद के वाहनों पर ट्रायल चल रहा है। उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि फास्टैग की सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *