अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा यू-ट्यूब पर वेबीनार

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 21 जून को शाम को 6.30 बजे सोशल मीडिया यूट््यूब पर आनलाईन वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आॅनलाईन प्रसारण शान्ति सरोवर रायपुर चैनल पर किया जाएगा। जिसका विषय होगा: योगयुक्त जीवन, रोगमुक्त जीवन।

इस वेबीनार को माननीया राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेडिय़ा, माउण्ट आबू से अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार बृजमोहन भाई और इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी सम्बोधित करेंगी। राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *