मुख्यमंत्री चौहान ने सर संघ संचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर किया माल्यार्पण

 भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं-सेवक संघ के पाँचवें सर संघ संचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनका स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि माँ भारती की सेवा और उन्नति को ही अपना कर्म और धर्म मानकर आजीवन सेवा करने वाले सपूत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। के.एस. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ था। सुदर्शन ने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की। सुदर्शन जी अनेकों विषयों एवं भाषाओं के जानकार और अद्भुत वक्ता थे। उन्होंने पंजाब समस्या और असम के आंदोलन के संबंध में ठोस सुझाव दिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके द्वारा किये गये नवाचारों ने शाखाओं के संचालन को नया आयाम दिया। प्रज्ञा वाहक नामक वैचारिक संगठन की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौपालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों और जानकारियों के संबंध में उन्हें विशेष रूचि थी। किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उसका सही समाधान ढूंढ निकालना उनकी विशेषता थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *