पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर। जगदलपुर-सुकमा सीमा से व पहोड़ी राज्य ओड़िसा से सटे चांदमेटा पहाड़ी पर डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड-डीआरजी और नक्सलियों के बीच अलसुबह मुठभेड़ हुई जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई। जवानों ने महिला नक्सली के शव को बरामद करने के साथ ही एक एके 47, दो पिस्टल व एक 12 बोर की बंदूक समेत अन्य सामान को जप्त कर लिया हैं।

बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि चांदमेटा पहाड़ पर नक्सलियों की पुख्ता मौजूदगी की सूचना पर जगदलपुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सुकमा से जिला बल व दंतेवाड़ा से सीआरपीएफ के संयुक्त गश्ती दल को रवाना किया गया था। जैसे ही जवान पहोड़ी राज्य ओड़िसा से सटे चांदमेटा पहाड़ी पर पर पहुंचे नक्सलियों ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी मोर्चा सम्हालते हुए जवाबी हमला बोला जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू किया तब महिला नक्सली का शव और  एक एके 47, दो पिस्टल व एक 12 बोर की बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किए गए। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *