दो डीएसपी बने प्रमोशन पर एएसपी
रायपुर। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी प्रमोशन आदेश के तहत दो डीएसपी को प्रमोशन मिला है जिसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी में पदस्थ सबा अुंजम व सातवीं बटालियन भिलाई में पदस्थ विजय कुजुर को एएसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। ततसंबंध में विभागीय पदोन्नति व छानबीन समिति की विगत 27मई को हुई बैठक में मुहर लगी थी।
