शादी में भूत! जयमाल से ठीक पहले भाग खड़ा हुआ दूल्‍हा, बारात में मचा हड़कंप 

 कन्‍नौज  
उत्‍तर प्रदेश के कन्नौज की सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र स्थित जगतपुर गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हा बारात सहित भाग निकला। दुल्हन सजी-धजी जयमाल का इंतजार करती रह गई। दूल्हे के रिश्तेदारों ने लड़की पर भूत बाधा आने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। वहीं, वधूपक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस जाने की बात कही। दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। 

मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया जगतपुर गांव में बुधवार रात बारात लेकर आया था। दुल्हन शिवानी के घर में खुशियों का माहौल था। भीषण गर्मी व प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। यह नजारा देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठा। उसने कहा कि बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। उसे पहले ही पता था कि लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। मौका पाकर दूल्हा व बाराती भाग निकले। सूचना जब शिवानी के परिजनों को लगी, तो उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस का सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *