यातायात पुलिस के साथ मिलकर वी ने वितरित किए मास्क

रायपुर
जहां एक ओर मौजूदा महामारी के दौरान भारत सरकार ने फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर लोग अभी भी बिना मास्क नजर आते हैं। यातायात पुलिस ऐसे नागरिकों पर नजर रख रही है और लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर जुमार्ना भी लगा रही है। वहीं दूसरी ओर दूरसंचार सेवा कंपनी वी ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर फूल चौक, तेलीबांधा चौक, फाफाडीह चौक, शंकर नगर चौक, नगर घड़ी चौक और पंडरी बस स्टॉप में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क का वितरण किया।

नागरिकों की सुविधा के लिए वी ने विभिन्न चौकों में मास्क वितरण के स्टाल लगाए हैं और  ट्रिपल लेयर मास्क को एक पैक में रखा गया है जिससे मास्क का संपर्क रहित वितरण हो सके। इसी के साथ ही वी ने हर चौक पॉइंट पर प्रोमोटर्स भी तैनात किए हैं, जो नागरिकों को सही तरीके से मास्क पहनने (नाक और मुंह कवर करते हुए) के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा यातायात और जिला पुलिस के जवान भी उनकी मदद कर रहे है, जो व्यक्ति बिना मास्क के दिख रहे हैं उन लोगों को इन पाइंट भेज रहे है ताकि वे मास्क लगाकर सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *