कोरोना संक्रमण से उबरे मरीज नई स्वास्थ्य समस्याओं में घिरे, 454477 में संक्रमण के बाद हुई नई दिक्कतें
वाशिंगटन
कोरोना संक्रमण से परेशान रहे मरीजों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका में हुए एक अध्ययन से पता चला कि कोरोना को मात देने के बाद लाखों लोगों में पोस्ट कोविड के रूप में नई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हुई हैं। बीस लाख लोगों के स्वास्थ्य बीमा के रिकॉर्ड के विश्लेषण के बाद इसका पता चला है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, जिन लोगों को कोरोना का हल्का लक्षण या कोई भी लक्षण नहीं था उनमें भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ दिखीं, जो पहले उन्हें कभी नहीं थी। फेयर हेल्थ के प्रेसिडेंट रॉबिन गिल्बर्ड का कहना है कि बीस लाख लोगों के स्वास्थ्य बीमा के रिकॉर्ड के अध्ययन के बाद ये हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए वो ठीक होने के एक महीने या इससे अधिक समय बाद करीब एक तिहाई 23 फीसदी लोग नई तरह की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
संक्रमण नई समस्याएं दे गया
- बच्चों से बुजुर्गों तक में पोस्ट कोविड तकलीफ
- तंत्रिका और मांसपेशी में दर्द, अनिद्रा, तनाव
- सांस संबंधी तकलीफ शुरू हुई या बढ़ी
- कोलेस्ट्रॉल में तेजी से इजाफा, उच्च रक्तचाप
- अच्छा महसूस न होना, थकान जैसी समस्याएं
- आंतों, माइग्रेन, त्वचा, हृदय संबंधी तकलीफें भी
