उप महाप्रबंधक जी.एल.सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक (एसटीसी) संभाग विदिशा जी.एल.सिंह के प्रायवेट वाहन के ड्रायवर द्वारा शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो व्यक्तियों पर वाहन चढ़ाये जाने के कारण कंपनी द्वारा जी.एल.सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुबंधित किराये के वाहन के ड्राइवर की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि वाहन दुर्घटना के वक़्त सिंह वाहन में मौजूद थे। उक्त वाहन दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना संज्ञान में आते ही प्रथम दृष्टया उप महाप्रबंधक एसटीसी द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं वाहन चालक को लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में वाहन चलाने का दोषी मानते हुए कंपनी द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई है। कंपनी ने उक्त वाहन दुघर्टना में कथित मृत हुए व्यक्तियों के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *