महंगाई पर महिला सांसदों ने मोदी सरकार को घेरा,जमकर बरसे

रायपुर
देशव्यापी महंगाई के बीच राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय में आज महिला कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तेल,दाल,गैस से पेट्रोल डीजल तक पर बढ़ते महंगाई ने किचन से लेकर सफर तक महंगा कर दिया है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कोरोना को बहाना बताकर अपनी नाकामियों को छिपाया नहीं जा सकता। सांसद छाया वर्मा ने तो काफी तल्खी भरे अंदाज में कह दिया कि चाय अब बासी हो चुकी है और चाय बेंचने वाला भी पुराना हो चुका है इसलिए इन्हे अब भी हटा देना अच्छा होगा।

पीसी के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत,राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा मौजूद रहीं। इन्होने संयुक्त रूप से बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि मोदी सरकार में खाने के दाम तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. इस महंगाई में में गैस से लेकर रसोई के सामानों के दाम भी बढ़ गए है. मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई आई है.

सांसद छाया वर्मा ने कहा कि देश को दो लोग चला रहे है पहला शाह और दूसरा शहंशाह हैं..।  देश कर्ज में है और केंद्र की मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है.। गुजरात का सीएम बताने वाला चाय वाला अब पुराना हो चुका है क्योकि बासी चाय को समय रहते फेंक दिया जाता है। भाजपा की मोदी सरकार में इनके मंत्रियों की नहीं चलती है कांग्रेस सरकार में चूडियां भेंट करने वाली स्मृति ईराना आज चुप क्यों बैठी हैं। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि कोरोना के पहले से महंगाई बेलगाम है और अपने को बचाने के लिए मनमोहन सिंह सरकार की तुलना कर रहे हैं भाजपाई। जनता सब जान व समझ रही है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि कच्चे तेल के दाम बैरल में पहले से कम है लेकिन देश के बाजारों में महंगा बिक रहा है पेट्रोल और डीजल के दाम काफी बढ़ चुके हैं जिसके चलते पूरी अर्थव्यवस्था ही चौपट हो चुकी है। आगामी दिनों महिला कांग्रेस की बैनर पर जमकर विरोध इस महंगाई को लेकर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *