महंगाई पर सांसद सोनी ने कांग्रेस को दिया जवाब

रायपुर
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। आज राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और महिला सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार जमकर हमला बोले। पेट्रोल और डीजल समेत अन्य सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी पर कई आरोप लगाए। सीधे तौर पर इस महंगाई के लिए केन्द्र सरकार और मोदी को जिम्मेदार माना गया है।

वहीं कांग्रेस के आरोप पर रायपुर भाजपा सांसद सुनील सोनी ने पलटवार किया। महंगाई के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि महंगाई परिस्थितियों से बढ़ती है। आज महंगाई पूरे विश्व में है, ये समय बेहद कठिन है,इस वक्त टैक्सेशन रुका हुआ है। कुछ लोगों ने कालाबाजारी की है। कुछ समय बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मनमोहन सरकार के समय महंगाई चरमसीमा पर थी, जबकि उस वक्त हालात सामान्य थे। आज देश की परिस्थितियां बदली हुई है, देश कोरोना से जूझ रहा है। इससे पहले मोदी सरकार के पांच साल के दौरान महंगाई काबू में थी। ये विश्वव्यापी महंगाई है। कोई भी देश अछूता नही रहा है। कांग्रेस का आरोप पूरी तरह दिगभ्रमित करने वाला राजनीतिक स्टंट हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *