ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर आयोजित होगा बलिदान दिवस
ग्वालियर
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अब कांग्रेस उन्हें याद करने लगी है। इस क्रम में 18 जून को उनके बलिदान दिवस पर ग्वालियर से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से प्रदेश कांग्रेस में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करने की परम्परा शुरू की है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने बताया कि 18 जून को ऐतिहासिक दिन हैं। इस दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है। इसलिए 18 जून को ग्वालियर में उनकी समाधि स्थल पर पुष्पाजंलि और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें शहर अध्यक्ष ग्वालियर, यहां के कांग्रेस विधायक विशेष रूप से इसमें शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी एक संगोष्ठि रखी गई है। विचार विभाग द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति को ताजा किया जाएगा।
