अब भोपाल एक्सप्रेस होगी कोरोना सेंसेटिव कोच से लेस

भोपाल
कोरोना महामारी को बड़ी बीमारी मानते हुए रेलवे ने कोरोना सेंसेटिव कोच तैयार करना शुरू कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले माह यानी जुलाई में पहला कोरोना सेंसेटिव कोच भोपाल एक्सप्रेस में लगाया जा सकता है। इस कोच की खासियात यह रहेगी कि कोच में कोरोना वायरस अंदर जाते ही खत्म हो जाएगा।

रेलवे वायरस को प्लाज्मा एयर थैरेपी के जारिए खत्म करने की जुगत में लगा हुआ है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के लिए एसी श्रेणी का कोरोना सेंसेटिव कोच मिलते ही उसका ट्रायल शुरू कर देंगे।

रेलवे ने अपने एलएचबी कोच को कोरोना सेंसेटिव बनाने का निर्णय लिया है। विशेषकर एसी कोच में प्लाज्मा एयर थैरेपी दी जाएगी। जिससे कुछ ही सैंकड़ों में कोरोना का संक्रमण फैलाने वाले वायरस खत्म हो सके। रेल अधिकारियों का कहना है कि कुछ एलएचबी कोच के मेंटेनेंस के समय उनमें कोरोना सेंसेटिव बनाने वाली व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। इस पर रेल मंत्रालय विचार कर सकता है।

वहीं रेल प्रशासन ने पूर्व में निरस्त की दो स्पेशल ट्रेनों को एक बार फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें जयपुर-भोपाल- जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल और जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस स्पेशल शमिल है। इन गाड़ियों को आगामी सूचना तक के लिए बहाल करने का निर्णय लिया गया है। जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस 18 जून से और भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल को 19 जून से अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *