उन्नाव सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: दूसरे दिन भी परिजनों ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर लगाया जाम
उन्नाव
उन्नाव जिले में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख भारी फोर्स मौके पर तैनात रही। गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें 15 पुलिसकर्मियों को घायल हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लागंज मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मंगलवार शाम को मौत हो गई थी। मुआवजा और कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने आश्वासन देकर शांत करा दिया था। घटना के दूसरे दिन बुधवार को परिजन और ग्रामीण 25-25 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद ही शवों का अंतिम संस्कार कराने की जिद पर अड़ गए।
सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ में शामिल कुछ शरारतीत्तवों ने यह कहकर लोगों को भड़का दिया कि शवों के अंतिम संस्कार के बाद प्रशासन नहीं सुनेगा।
इसपर पुलिस ने सख्त लहजे में बात की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज सहित 15 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुई 1 महिला व 3 पुरुषों को सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमाम पुलिसकर्मियों ने दुकानों के भीतर, दीवारों के पीछे और पेड़ों के पीछे छिपकर खुद को बचाया। अन्य मामूली रूप से घायलों की मरहम पट्टी कराई गई। पुलिस पर हुए हमले के बाद कई थानों की फोर्स, स्वाट और कमांड़ो टीम मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठियां भाजीं।
उपद्रव में शामिल करीब 50 महिला-पुरुषों को 2 लोडर और 1 टेंपो में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंंचे। गांव पहुंची पुलिस वीडियो फुटेज के अधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ में जुटी है।
