राजधानी में रोजाना 50 से कम कोरोना केस, मॉल, जिम, रेस्टोरेंट पर भी बनेगी गाइडलाइन

भोपाल
राजधानी में कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार को देखते हुए प्रशासन कुछ और योजनाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में शहर में करीब 79 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि भोपाल में भी धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में शहर में 50 कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा आने की स्थिति में रविवार को भी अनलॉक कर दिया जाएगा। शासकीय अवकाश के कारण बाजार खुले होने के कारण लोग आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।

वहीं, भोपाल में जल्द ही मॉल, जिम, रेस्टोरेंट, होटल को भी खोलने की तैयारी है। संभवत: आज या कल में जिला क्राइसिस समिति की बैठक में इन्हें खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। हालांकि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के संबंध में जुलाई में ही निर्णय लिया जाएगा। जब तक शहर में वैक्सीनेशन का काम भी काफी हो जाएगा।

गौरतलब है कि अनलॉक-दो (16 से 30 जून) की गाइडलाइन के संबंध में गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। भोपाल कलेक्टर ने भी जिले की स्थिति को बताया। राजधानी के हालात को देखते हुए जल्द ही नई गाइडलाइन जारी कर जनता को राहत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *