मृत अवस्था में तेंदुआ का शव

गरियाबंद
सड़क परशूली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर तेंदुआ का शव मृत अवस्था में मिला हैं। शव को देखकर ऐसा लग रहा हैं था कि तेंदुआ की मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अग्निदाह किया जाएगा।

वन विभाग के एसडीओ चंद्राकर ने बताया कि तेंदुए के पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाक्टरों की टीम बुलाई गई है। तेंदुए के सिर पर जख्म के निशान हैं और देखने से लग रहा हैं कि उसकी मौत तीन-चार दिन पूर्व हो गई थी और जख्म पर मक्खियां बिलबिला रही थी। इस कारण नियमानुसार अग्निदाह किया जाएगा। जख्म के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई निशान है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *