शराबखोरों के झगड़े में फिर गई युवक की जान

रायपुर
नशे की लत और नशे में झगड़ा दोनों ही इतनी बुरी चीज है कि यह किसी हद तक नशेडिय़ों को ले जाती है। अभी लाकडाउन हटने के बाद शराब दुकानों के बाहर हो रहे झगड़े में इससे पहले भी कुछ जानें जा चुकी है।

शनिवार की शाम रायपुर के भाटागांव इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल शराब दुकान के बाहर पीने वालों की भीड़ जमा थी। इसी बीच आपाधापी में कुछ युवकों के साथ एक व्यक्ति का झगड़ा हो गया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू मारकर इसकी जान ले ली। मरने वाले की पहचान टिकरापारा के रहने वाले विकास शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुरानी बस्ती थाना इलाके में आने वाली शराब दुकान के आसपास अब सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना के वक्त मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों का कुछ सुराग मिल सके। शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ पुलिस कर रही है, जल्द ही इस मामले और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *