नगर निगम गार्डन में आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने सुना मुख्यमंत्री की लोकवाणी

रायपुर
प्रदेश के सभी रिले केन्द्रों से प्रसारित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम को आज नगर निगम गार्डन में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकवाणी के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और फसल चक्र से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनकर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसान हित में दूरगामी सोच का परिचायक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनते ही सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया, किसानों के लिए किए गए वादे पूरा किया और राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर किसानों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने का काम किया है। कोरोना काल में भी बिना देर किए समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान की बड़ी अंतर की राशि की प्रथम किस्त प्रदान कर किसानों के हित का ख्याल रखा है।

रेडि?ो वार्ता लोकवाणी सुनकर नवनियुक्त एल्डरमेन नम्मू रजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है। इससे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूं। लोकवाणी सुनकर गांधी नगर, कालीबाड़ी निवासी सुकल्पना सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को हरियर बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। फसल चक्र के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर किसानों को ज्यादा आयमूलक फसलों के लिए प्रेरित करने का कार्य सराहनीय है। रेडि?ो वार्ता लोकवाणी कार्यक्रम को नगर निगम गार्डन में सुनिक्की खान सहित अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ सूना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *