स्कूल में भी जमा होंगी विश्वविद्यालयों की ओपन बुक की कापियां

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर ओपन बुक परीक्षाओं में सहयोग करने का अनुरोध किया है। वे स्कूलों में कालेज में पढने वाले विद्यार्थियों की कापियां जमा करा सकें हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में यूजी के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं लेना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ ने कार्यक्रम भी जारी कर दिये हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थी अपने घरों में बने हुये हैं। ओपन बुक में परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं, लेकिन कालेज की दूरी ज्यादा होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए वे अपने नजदीक के स्कूल में कापियों को जमा कर सकते हैं। जहां से प्राचार्य कापियों को विवि या जिले के नोडल कालेज भेज सकेंगे। पीएस राजन के पत्र के आधार पर अब स्कूल पीएस स्कूल प्राचार्यों को आदेशित करेंगे। हालांकि इंदौर विवि ने स्कूलों को कापियों का संग्रहण केंद्र बना रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *