शौचालय में रहने को मजबूर दादी-पोती से मिलने पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, की आर्थिक मदद

नालंदा
हाल ही में वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती सपना कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जो आर्थिक तंगी के कारण शौचालय में रहने को मजबूर हैं। वीडिया वायरल होने के बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया। वहीं, अब बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी और उनकी पोटी से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मुलाकात की। दरअसल, अक्षरा सिंह शनिवार 12 जून को नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव पहुंचीं और उन्होंने दोनों को अपने गले लगाया। इस दौरान अक्षरा सिंह उनकी आर्थिक मदद दी।
 
इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह ने कहा कि घर बनाने का जितना भी खर्च आएगा, उसे वो वहन करेंगी। अक्षरा ने बुजुर्ग महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं। अक्षरा ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की 8 वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *