यूपी में अवैध तरीके से घुसे 11 रोहिंग्या गिरफ्तार 

 लखनऊ 
यूपी एटीएस ने अवैध रोहिंग्या अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद किए गए हैं।

इनमें से अजीमुल हक उर्फ अजीउल्ला हसन, हसन अहमद उर्फ फारुख, मोहम्मद शाहिल उर्फ मो. शाहिद को संतकबीरनगर, अमानउल्ला को अलीगढ़, आमिर हुसैन व नूर आलम को गाजियाबाद और अब्दुल माजिद, नोमान अली, मो. रिजवान खान व फुरखान हुसैन को शामली से गिरफ्तार किया गया। इनके साथ ही 2 अवैध बांग्लादेशी भी गिरफ्तार हुए। ये सभी म्यांमार और बर्मा के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *