महिला बाल विकास मंत्री की चचेरी बुआ की हत्या, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, शरीर पर नहीं थे कपड़े

बालोद
महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया की चचेरी बुआ की उसके कमरे में हत्या कर शव के हाथ और पैर को रस्सी से बांधने के साथ ही शरीर से पकड़े उतार कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम कोसमी पहुंची डौंडी लोहारा पुलिस को मृतका हेमेश्वरी नायक के घर के पास बने बिजली के खंभे पर पैर के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी हैं।

47 साल की हेमेश्वरी नायक घर में अकेली रहती थी क्योंकि उसने अभी तक शादी नहीं की थी। परिवार में उसके माता-पिता और भाई का निधन हो चुका है। उसकी भाभी भी शिक्षिका है जो भिलाई में रहती है। हेमेश्वरी भी शिक्षक थी वो सेमरडीह गांव के माध्यमिक शाला में पदस्थ थी। गांव वालों से भी उसके संबंध ठीक-ठाक ही थे, कभी किसी से विवाद नहीं रहा मगर कल देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी हत्या कर दी।  हेमेश्वरी के घर पर काम करने वाली महिला रोज की तरह शनिवार की सुबह भी काम पर आई मगर दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। शक होने पर ग्रामीणों ने डौंडी लोहारा थाने को खबर दी। पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा तब मामले का खुलासा हुआ। मृतका हेमेश्वरी मंत्री अनिला भेंडिया की चचेरी बुआ हैं। लिहाजा मंत्री की इस चचेरी भतीजी की हत्या की खबर से पुलिस महकमा भी हड़बड़ा गया। फौरन मौके पर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, डॉग स्कवॉड की टीम, एएसपी डीआर पोर्ते और सीएसपी अलीम खान समेत आस-पास के थानों की टीम पहुंच गई।

जब पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घूसी तो हेमेश्वरी नायक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे और बदन पर कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की होगी और फिर हत्या कर फरार हो गया। शुरूआती जांच में मृतका हेमेश्वरी नायक के घर के पास बने बिजली के खंभे पर पैर के निशान मिले हैं। जैसे कोई इसी के सहारे चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसा हो और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया हो। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि आस-पास के किसी ग्रामीण का ही इस वारदात के पीछे हाथ हो सकता है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *