AISHE ने बिहार की प्रोग्रेस पर लगाई मुहर 

 पटना 
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रगति की है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2019-20 (एआईएसएचई) ने बिहार की प्रगति पर अपनी मुहर लगाई है।

झा ने कहा कि जिन लोगों ने 2005 से पहले का बिहार देखा है, जब कॉलेजों में लड़कियों की संख्या बेहद कम होती थी, उन्हें यह तथ्य हैरान कर सकता है कि अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी छात्रों और छात्राओं की संख्या के बीच अंतर बहुत कम रह गया है। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब सत्ता संभाली थी, तब राज्य में ज्यादातर लड़कियां हाईस्कूल पहुंचने से पहले ही पढ़ाई छोड़ देती थी। सीएम ने साइकिल और पोशाक जैसी क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की, जिससे मैट्रिक में लड़कों और लड़कियों की संख्या का फासला लगातार कम होने लगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *