35 रुपए में पेट्रोल देंगे कहा था,100 रुपए पहुंच गया,क्या करें मोदी जी : विकास

रायपुर। पूरे देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई एवं तेल के दामों में वृद्धि को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में देशव्यापी आन्दोलन के तहत आज विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 वार्डो में कांग्रेस कार्यकतार्ओं की रैली निकालकर क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पम्प में उपस्थिति दर्ज कर विरोध किया। जिस महंगाई को लेकर भाजपा की मोदी सरकार केन्द्र में सत्ता में आई, आज वही महंगाई देश के इतिहास में अपने चरम सीमा पर है और इसका हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

बरसते पानी के बावजूद विकास उपाध्याय महंगाई को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज कराकर यह संदेश देते रहे कि भाजपा के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है। 35 रुपए में पेट्रोल देने की बात करने वाले मोदी देश के लोगों को 100 रुपए में बेच रहे हैं। जो रसोई गैस 400 रुपए में मिलता था, आज वह 900 रुपए हो गया है। बावजूद भाजपा के नेता इस महंगाई का मौन धारण कर समर्थन कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के लोगों से आव्हान किया कि वे भाजपा का पूरजोर विरोध कर आसन्न चुनाव में खिलाफ में वोट देकर भाजपा मुक्त राष्ट्र का गठन करने सहयोग करें।

इस बीच कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ सभी 20 वार्डों में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया एवं क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्प – कोटा, गुढिय़ारी, टाटीबंध, मोहबा बाजार, आमानाका, चौबे कॉलोनी, रायपुरा, खालबाड़ा, रामनगर सहित सभी पेट्रोल पम्प में पहुँचकर विरोध दर्ज किया। इस बीच पेट्रोल पम्प में आम जनताओं ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का जबरदस्त समर्थन करते हुए व्याप्त महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा की कथनी और करनी को जनता के बीच एक-एक व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *