रेवाड़ी में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म

रेवाड़ी
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के एक गांव में एक 10 साल की बच्ची से यौन-दुर्व्यवहार किया गया। गांव के कुछ हैवानों ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। डीएसपी हंसराज ने बताया कि, घटना 24 मई को हुई थी। उसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद कल घर वालों के संज्ञान में आया। पता चला है कि, बच्ची का बलात्कार करने वाले 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है। कुल 7 आरोपी हैं। डीएसपी ने कहा कि, आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, अभी एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया, उनकी भी तलाश कर रहे हैं। डीसीपी ने कहा कि, गांव में 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार की सूचना पुलिस को कल मिली थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *