शादीशुदा महिला ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने प्रेमी से रचा ली शादी 

पटना
आपने कई अनोखी शादियों के बारे में सुना, देखा या पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली बार हुई है। जी हां…यह शादी चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने हुई है। दरअसल, यह अनोखी शादी बिहार के सुल्तानगंज में हुई है। यहां एक युवक ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने पहले से ही शादीशुदा महिला से शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

यह मामला बिहार के सुल्तानगंज जिले के भीरखुर्द का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीरखुर्द के उधाडीह गांव निवासी आशू कुमार का गांव की ही एक महिला अनु कुमारी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच लड़की के घर वालों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई। जिसके बाद उन्होंने अनु का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया और इसी साल अप्रैल के महीने में जबरन उसकी शादी किरणपुर गांव के युवक करा दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *