नाबालिग से थे मदरसा शिक्षक के अवैध संबंध, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

गोरखपुर 
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में दसवीं की नाबालिग छात्रा से अवैध संबंध बनाने वाले मदरसा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बजाय गांव के पंचों ने शादी का फैसला सुना दिया। बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने तो पंचों का फैसला मान लिया और पिता की उम्र के शिक्षक से निकाह को राजी हो गया पर शिक्षक के पिता ने प्रॉपर्टी में बंटवारे की आशंका पर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी। उसका कहना है कि शिक्षक अगर अपनी पहली पत्नी के बच्चों के नाम आधी प्रॉपर्टी की रजिस्टर्ड वसीयत करता है तब ही वह शादी करने देगा।

पिपराइच क्षेत्र के एक मदरसे में गांव के ही 50 साल का व्यक्ति शिक्षक के तौर पर बच्चों को पढ़ाता है। इसी मदरसे में गांव की एक लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। पहले से शादीशुदा व दो बच्चों के पिता शिक्षक ने छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। अपनी बेटी की उम्र की नाबालिग छात्रा से शिक्षक का बीते दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। जब इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई तो गुरुवार को इस मामले में एक पंचायत बुलाई गयी। अस्थाई पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर ही दोनों पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *