कोरोना के बाद डायबिटीज और किडनी में सूजन बढ़ा रहे लोगों की टेंशन 

 पटना 
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से मुक्त लोगों में डायबिटीज व किडनी में सूजन की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों व विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में कोरोना संक्रमित होने वाले लगभग एक तिहाई यानी 30 से 35 प्रतिशत मरीजों में शुगर का प्रकोप बढ़ा है। यही नहीं लगभग 15 प्रतिशत लोगों में किडनी व मूत्र संबंधी विकार बढ़ा है।

चिकित्सकों की मानें तो कोरोना के कारण नए शुगर मरीजों की संख्या पिछले दो महीने में काफी बढ़ी है। आईजीआईएमएस के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण शुगर के मरीजों की तीन नई कैटेगरी बन गई है। एक तो जिन्हें पहले से शुगर था, उनका शुगर अनियंत्रित होने की शिकायत काफी बढ़ गई है। दूसरे बड़ी संख्या में नए शुगर मरीज बढ़ गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है अस्पतालों में भर्ती होने के दौरान दवाइयों का इस्तेमाल किया गया और कोरोना ठीक होने के बाद भी शुगर कंट्रोल नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *