वैक्सीन लेते ही आई मैग्नेटिक पावर?, शरीर से चिपकने लगी मेटल की चीजें

नई दिल्ली
कोरोना वायरस की वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की खबरों के बीच महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक शहर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद एक सख्स के शरीर से मेटल और स्टील के सामान चिपक जा रहे हैं। यानी उनका शरीर किसी चुंबक की तरह काम कर रहा है।

शहर के शिवाजी चौक इलाके में रहने वाले 71 वर्षीय अरविंद जगन्नाथ सोनार ने 2 जून को कोवीशील्ड की दोनों डोज पूरी की थी। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद से ही उनके शरीर में यह मैग्नेटिक पावर आई है। पहले परिवार को ऐसा लगा कि शायद पसीने की वजह से उनकी बॉडी में यह सब सामान चिपक रहा है, लेकिन कई बार ऐसा होने पर उन्हें संदेह हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *