बिहार में आज मानसून दे सकता है दस्तक, पटना सहित जानिए किन जिलों में हो सकती है बारिश

 पटना 
मानसून के बादलों का रुख बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम की परिस्थितियों के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों में मानसून का प्रवेश प्रदेश में सुनिश्चित है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सूबे में बारिश की स्थिति का आकलन जारी है। शुक्रवार की बारिश की स्थिति अगर मानसून के आगमन के मानक के अनुकूल पाई गई तो बिहार में इसके आगमन की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। शनिवार तक तो निश्चित रूप से इसके सूबे में प्रवेश और आंशिक प्रसार के आसार हैं। मानसून के आगमन के बाद राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

राज्य में 14 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 से 48 घंटों में तीव्र वज्रपात की परिस्थतियां बनी रहेंगी। कुछ जगहों पर भारी तो कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि सूबे में मानसून के पहुंचने का मानक समय 13 जून है। यह पूर्णिया के रास्ते सूबे में प्रवेश करता है। इस बार इसके समय से पूर्व आगमन की परिस्थतियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *