कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी

छतरपुर
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर व्यक्ित मास्क लगाए और दो गज की दूरी बनाए। साथ ही वैक्सीनेशन करवाए लेकिन नौगांव रोड स्िथत एक पेट्राेल पंप में कर्मचारी न केवल कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि शासन के उस आदेश की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं जिस आदेश के तहत शासन ने बोतल में पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

फिर भी नौगांव रोड के इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी बिना मास्क के काम करते देखे जाते हैं। इससे वह कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही बोतलों में लोगों को खुलेआम पेट्रोल देते हैं। तमाम प्रकार की घटनाओं के कारण प्रश्ाासन द्वारा बोतलों में पेट्रोल न देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे फिर भी पेट्रोल पंप कर्मचारी प्रशासन के इस आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जब इस संबंध में खाद्य अधिकारी से बातचीत की गई तो

उन्होंने कहा कि बोतल में पेट्रोल देना नियम विरुद्ध है, यह जुर्म की श्रेणी में आता है। हम उस पेट्रोल पंप की जांच कराएंगे जिस पेट्रोल पंप में बोतल में पेट्रोल दिया जाता है। वहीं कोविड गाइडलाइन का पालन न करने के संबंध में नगर पालिका के सीएमओ ने कहा कि ऐसे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी जो बिना मास्क लगाकर काम करते पाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *