अवैध उत्खनन पर भड़के सिंधिया,अवैध उत्खनन को लेकर कही बड़ी बात

ग्वालियर
  मुरैना में वन विभाग  की दबंग महिला अधिकारी एसडीओ श्रद्धा पांढरे पर हुए हमले की सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने निंदा की है उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा,  तहकीकात होगी।  सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा हमेशा से ही बरक़रार रहा है।

राजनीति छोड़ मिलकर लड़ें- सिंधिया

सिंधिया का ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी सीएम साहब से कोरोना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. हालांकि अभी दूसरी वेव पर काबू पा लिया है, लेकिन जंग अभी भी जारी है. इसका हल टीकाकरण ही है. मैं अपनी तरफ से ग्वालियर-चम्बल के सभी जिलों के लिए 6 एम्बुलेंस दे रहा हूं. हम संभावित तीसरे वेव की तैयारी कर रहे हैं, इसमें राजनीति नहीं आनी चाहिए.
अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं होगा- सिंधिया

मुरैना की फॉरेस्ट एसडीओ श्रद्धा पांढरे पर हुए हमले पर सिंधिया ने कहा कि इस मामले की जांच होगी. जरूरत पड़ी तो मैं सीएम से बात करूंगा. सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और बुलंद रहेगा. जिन लोगों ने ठेका लिया है सरकार को रॉयल्टी दे रहे हैं, उनकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है. वहीं अवैध उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैं हमेशा से अवैध उत्खनन का विरोधी हूं.

कल की थी सीएम से मुलाकात

सिंधिया के लिए बुधवार का दिन भी सियासी मुलाकातों का रहा. भोपाल दौरे पर वे संगठन के पदाधिकारियों से मिले और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने सीएम हाउस भी गए. इसके बाद शाम को उनकी मुलाकात संघ (RSS) कार्यालय समिधा में संघ के मध्य क्षेत्र के प्रचारक दीपक विसपुते से भी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *