श्रीगंगानगर में Petrol की कीमत 106 रु. के पार, पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी

नई दिल्ली
गुरुवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है, आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मालूम हो कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 22वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 5.24 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है।
 
राजस्थान के श्रीगंगानगर और मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 106 रु. के पार चला गया । बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में फिलहाल कच्‍चे तेल के दाम में कमी आई है इसके बावजूद देश में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *