छुटभैया लुटेरे पुलिस के अचूक निशाने के हुए शिकार 

 गोरखपुर 
पिछले 45 दिनों में गोरखपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चार लुटेरों को अपने अचूक निशाने से पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो उनके पैर में गोली लगी जिससे वह भाग नहीं पाए। हालांकि इसी बीच एक लाख के इनामी सन्नी सिंह और राज तथा माफिया सुधीर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन्होंने भी पुलिस पर गोली चलाई थी लेकिन इनके लिए अच्छी बात यह थी कि पुलिस के हाथ कांप गए और निशाना चूकने से इन्हें गोली नहीं लग पाई।
  
दरअसल पुलिस ने अप्रैल के अन्तिम सप्ताह में शाहपुर इलाके से एक लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। अनूप नामक इस बदमाश ने पुलिस वालों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवई की और बदमाश के पैर पर गोली मारी। अचूक निशाने से गोली सही जगह लगी और वह भाग नहीं पाया हालांकि उसके साथी भाग निकले थे। इसी के साथ कुछ दिन पहले कैंट और कोतवाली इलाके के लुटेरे चंदन को कैंट और कोतवाली पुलिस ने कार्मल रोड पर पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। चंदन भी पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और पकड़ा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *