आगरा के 20 रूटों पर दौड़ेंगे 58 इलेक्ट्रिक सिटी बसें

आगरा
यात्रियों को सुविधा के लिए शुक्रवार से पहले चरण में आईं सभी 58 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को 20 रूटों पर संचालित किया जाएगा। दो बसों को रिजर्व रखा जाएगा। अभी तक 16 रुटों पर 45 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही थी। तीन बसों का रजिस्ट्रेशन लंबित होने के कारण अभी दो से तीन दिन तक 55 बसें चलेंगी, बाद में और बढ़ा दी जाएगी।

नरायच स्थित चार्जिंग स्टेशन पर 25 चार्जिंग प्वाइंट तैयार हो गए हैं। एक बार चार्ज होने के बाद एक बस 120 किलोमीटर तक चलती है। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. 58 बसें आज से संचालित करेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. के डिपो प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। इन बसों की मदद से शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है। साथ ही यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी। जिन रूटों पर बसों की कमी थी उन रूट के यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी।

इन 20 रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
सबसे ज्यादा आठ-आठ बसे भगवान टॉकीज से आगरा कैंट, भगवान टॉकीज से रोहता चलेंगी। ईदगाह से खंदौली चार बसें, आईएसबीटी से कैंट तीन बसें, भगवान टॉकीज से आगरा कैंट आठ बसें, दयालबाग से आगरा कैंट तीन बसे, भगवान से रोहता आठ बसें, एयरपोर्ट एक बस, बरहन से कैंट एक बस, पश्चिमीपुरी से टेढ़ी बगिया तीन बसें, बल्केश्वर से रोहता चार बसे, बिजलीघर से अछनेरा, अकोला से कैंट, आईएसबीटी से छलेसर कट, बिजलीघर से अवधपुरी व अन्य रूटों पर चलेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *