आईएएस अनूप पांडे होंगे चुनाव आयुक्त, अगस्त 2019 में हुए थे रिटायर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था।

बता दें कि तीन अधिकारियों वाले चुनाव आयोग के पैनल में सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) हैं, जबकि राजीव कुमार दूसरे निर्वाचन आयुक्त हैं। बताया गया है कि अनूप चंद्र पांडेय नियुक्ति के बाद अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *