भाभी से कहासुनी के बाद देवर ने कर ली आत्महत्या
रायपुर। घर में भाभी से कहासुनी होने के बाद देवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल अभनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपरपारा निवासी गुलाब यादव (26 वर्षीय) सुबह शराब के नशे में घर पहुंचा और इसी बीच उसकी भाभी के साथ उसकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर गुलाब ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस घरवालों से पूछताछ कर में लगी हुई है।
